किरंदुल एनएमडीसी परियोजना ने ऊर्जा प्रबंधन में जीता गोल्‍ड अवार्ड

किरंदुल एनएमडीसी परियोजना ने ऊर्जा प्रबंधन में जीता गोल्‍ड अवार्ड

किरन्दुल : बैलाडीला आयरन ओर माइन, किरंदुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स को ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में आऊट स्‍टेंडिंग एचिवमेंट के लिए गोल्‍ड अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है।दिनांक 12 मई को होटल रेडिसन ब्‍लू, द्वारका, नई दिल्‍ली में 12वें ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा इनर्जी मैनेजमेंट एक्‍सीलेन्‍स अवार्ड,2026 का भव्‍य पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।समारोह के मुख्‍य अतिथि भारत सरकार के राज्‍यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय रामदास अठावले जी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस दौरान समारोह में बीआईओएम, किरंदुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स को ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में आऊट स्‍टेंडिंग एचिवमेंट के लिए गोल्‍ड अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। परियोजना की ओर से यह अवार्ड के.पी.सिंह, मुख्‍य महाप्रबंधक (उत्‍पादन) और शशिकुमार, उप महाप्रबंधक (विद्युत) ने ग्रहण किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में किरंदुल परियोजना को मिली इस उपलब्धि के लिए भविष्‍य में भी कार्य करने की बात कही।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments