CBSE 12th Result 2026 जारी: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

CBSE 12th Result 2026 जारी: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

नई दिल्ली :सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिए है। आप अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in व cbseresults.nic.in और डिजीलॉकर (Digilocker) पोर्टल digilocker.gov.in से पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं

अब “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

लिंक क्लिक करते ही रोल नंबर का ऑप्शन आ जायेगा,

इसके बाद स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें

अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, छात्रा रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें

डिजॉलॉकर पर करें रिजल्ट चेक

डिजीलॉकर पर चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

अब आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर 'लॉग इन' करें। अगर आपका अकाउंट नहीं बना है, तो 'Sign Up' कर अपना रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें आप रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं ।

आपके सामने होमपेज पर 'Education' कैटेगरी दिखाई देगा, इसमें जाकर 'CBSE' को चुनें।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

'Class XII Marksheet' के इसकी लिंक पर क्लिक करें।

अब रोल नंबर वाले स्क्रीन पर अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

क्लिक करते ही आपके सामने आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, अब आप आसानी से इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

इसके लिए सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा...

छात्र web.umang.gov.in पर जाएं।

इसके बाद अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्टर करें

रजिस्टर होने की बाद लॉग इन करें, इसके बाद एजुकेशन सेक्शन पर जाएं

अब ‘सीबीएसई’ > ‘सीबीएसई कक्षा 12’ पर क्लिक करें

इसके बाद स्क्रीन पर क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें

सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा

इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी

इस साल भी सीबीएसई बोर्ड में छात्राओं ने बाजी मारी हैं। छात्राओं का प्रतिशत 88.86 रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments