दोस्तों संग खेल रहा था मैच, अचानक गिरी बिजली; दुर्ग में छात्र की दर्दनाक मौत

दोस्तों संग खेल रहा था मैच, अचानक गिरी बिजली; दुर्ग में छात्र की दर्दनाक मौत

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ मैच खेल रहा था, अचानक आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई। इसी बीच छात्र बचने के लिए भाग रहा था, तभी उसके उपर बिजली गिर गई।

जानिए पूरा मामला

मृतक छात्र का नाम शक्ति बिश्नोई था। बीते बुधवार की शाम छात्र अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश होने लगी और शक्ति बिश्नोई के उपर बिजली गिर गई।छात्र के दोस्तों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। साथ ही गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टर्स ने शक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।मृतक शक्ति बिश्नोई पुरैना का रहने वाला था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बारिश को लेकर अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में इस दौरान मेघगर्जन के साथ तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के क्षेत्र पर, समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक, ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणी (trough), दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से होते हुए, समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर फैली हुई है। 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments