रायपुर: राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा हमेशा निशाना साधती रही है. अबकी बार वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राहुल गांधी के 22 साल के राजनीतिक करियर के दौरान की गई विदेश यात्राओं का लेखा-जोखा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के सोशल मीडिया में पोस्ट करने से पहले नई दिल्ली में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंडिंग को लेकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 54 विदेशों की यात्रा की. जिसमें 60 करोड़ रुपये खर्च हुए. हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी के आय का विवरण 11 करोड़ रुपये है ऐसे में उनके निजी यात्रा के दौरान फंडिंग कहां से हुई.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने घोषित जानकारी और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने 54 विदेश यात्राएं की हैं. इनमें इटली, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर और संयुक्त अरब अमीरात की यात्राएं शामिल हैं. इसके अलावा 3 मई, 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित फुटेज में उनकी मस्कट और ओमान की अघोषित यात्राओं का भी खुलासा हुआ.
भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ये यात्राएं सार्वजनिक थीं, लेकिन इसके पीछे की फंडिंग के स्रोत सार्वजनिक नहीं हैं. राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का कुल खर्च 60 करोड़ रुपये रहा है. वहीं दूसरी ओर 2013-14 से 2022-23 तक राहुल गांधी की आय विवरण के अनुसार, इस अवधि में उनकी आय 11 करोड़ रुपये थी. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 11 करोड़ रुपए की आय के साथ राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपए कैसे खर्च किए हैं.


Comments