रायपुर में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने 3 घंटे में दबोचे दोनों आरोपी

रायपुर में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने 3 घंटे में दबोचे दोनों आरोपी

रायपुर : थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत नहर पारा चौक के पास मौदहा पारा निवासी एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में क्राइम ब्रांच रायपुर और थाना गंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13/05/2026 एवं 14/05/2026 की दरम्यानी रात लगभग 12:30 बजे पीड़ित मोहम्मद सद्दाम पिता मोहम्मद सलीम उम्र 16 वर्ष निवासी मौदहापारा गली नंबर 01 अपने दोस्तों मोहम्मद अमन एवं रिहान के साथ क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान पूर्व में रेलवे स्टेशन के पास हुए विवाद को लेकर आरोपी पक्ष एवं पीड़ित पक्ष के बीच पुनः कहासुनी एवं विवाद हो गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेलवे स्टेशन के पास दोनों पक्षों के बीच पैसे लेन देन की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पीड़ित मोहम्मद सद्दाम अपने साथियों के साथ आरोपी शाहिद उर्फ बंटा की गाड़ी का पीछा करते हुए नहरपारा चौक की ओर पहुंचा, जहां आरोपी शाहिद उर्फ बंटा निवासी मौदहा पारा ने अपने साथी के साथ वाहन रोककर लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद के दौरान आरोपी शाहिद उर्फ बंटा द्वारा चाकू से हमला कर मोहम्मद सद्दाम को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को मौदहापारा क्षेत्र एवं दूसरे आरोपी को सेजबहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण :-
1. मोहम्मद शाहिद उर्फ बंटा, निवासी मस्जिद कॉलोनी मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।
2. देवनारायण साहू, निवासी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना मुजगहन जिला रायपुर।
आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments