छत्तीसगढ़ में मानसून जैसा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून जैसा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश

रायपुर: राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से बादल गरजने के साथ बारिश हो रही है. टर्फ और साइक्लोनिक सर्क्युलेशन के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है. रायपुर में काले बादल छा चुके हैं और मानसून जैसी बारिश हो रही है. इसके अलावा बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी और रायगढ़ में तेज हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. 

रायपुर में गरजे बादल, हुई झमाझम बारिश

रायपुर में सुबह से मौसम बिगड़ गया. लगभग 8 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ. बादल गरजने के साथ बारिश होने लगी. ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. 

आंधी-बरिश का असर, पेड़ धराशाई

बलौदा बाजार में मौसम ने करवट ली. बीती देर रात आए आंधी तूफान में जिला मुख्यालय में कई जगह बड़े पेड़ बीच सड़क पर धराशाई हो गए. इससे आवागमन बाधित हो गया. आज सुबह दुकान दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं नगरपालिका की एक टीम रास्ता क्लियर करने में लगी हुई है. वहीं बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

महासमुंद जिले में देर रात से शुरू हुई आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा गई. वहीं सुबह से गरज-चमक के साथ पिथोरा में तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बारिश के चलते गांवों की गलियां पानी-पानी हो गईं. इधर Raigarh में भी रायपुर के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. सुबह से बादल छाए रहने के बाद गरज-चमक के साथ बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया. वहीं धमतरी  में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई. इसके अलावा बिलासपुर में सुबह अंधड़-बारिश हुई, जिससे बिजली व्यवस्ता ठप है.

मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

 बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में  मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 KMPH) और वर्षा की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments