मनेन्द्रगढ़ उपजेल में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल, प्रहरी सस्पेंड

मनेन्द्रगढ़ उपजेल में रिश्वतखोरी का VIDEO वायरल, प्रहरी सस्पेंड

मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ उपजेल से रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का 50 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रहरी कथित तौर पर “राधे-राधे” बोलते हुए रिश्वत की रकम जेब में रखते नजर आ रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक ने प्रहरी को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, विचाराधीन कैदियों को प्रताड़ित करने और उनसे अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि एक विचाराधीन कैदी के परिजनों से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये तक की वसूली की गई। पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया है, जिसके सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रहरी संतोष तिवारी को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments