छत्तीसगढ़ में फर्जी करेंसी का खेल, घर में छापे जा रहे थे 500 के नकली नोट

छत्तीसगढ़ में फर्जी करेंसी का खेल, घर में छापे जा रहे थे 500 के नकली नोट

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 500-500 रुपये के नकली नोट अपने घर में ही छाप रहा था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह घर में प्रिंटर और अन्य उपकरणों की मदद से नकली नोट छापता था। आरोपी ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसे कमाने के लिए नकली नोट छापने का प्लान बनाया था

पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या उसके साथ कोई और भी शामिल है।

फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कांकेर पुलिस इस मामले को लेकर कई अहम पहलुओं पर जांच कर रही है।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments