किरंदुल परियोजना को बड़ी उपलब्धि — सामुदायिक विकास में जीता गोल्ड अवार्ड

किरंदुल परियोजना को बड़ी उपलब्धि — सामुदायिक विकास में जीता गोल्ड अवार्ड

अरूण शर्मा संवाददाता किरंदुल :बैलाडीला आयरन ओर माइन (BIOM), किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए सामुदायिक विकास एवं ग्रामीण उन्नयन के क्षेत्र में गोल्ड अवार्ड हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।यह प्रतिष्ठित सम्मान दिनांक 13 मई 2026 को नई दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू, द्वारका में आयोजित 12वें CSR इंडिया अवार्ड 2026 के भव्य समारोह में ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।समारोह में ग्रीनटेक फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सीईओ कमलेश्वर शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही एनटीपीसी परियोजना प्रमुख जगदीशचंद्र शास्त्री भामीडीपाटी, अधिशासी निदेशक एवं पूर्व सीएमडी, केनरा बैंक डॉ. प्रो. आर.के. दुबे भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
किरंदुल परियोजना की ओर से यह सम्मान मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के.पी. सिंह एवं प्रबंधक (सिविल) सीएसआर सुखराम गावड़े ने ग्रहण किया।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परियोजना प्रमुख रवीन्द्र नारायण (अधिशासी निदेशक) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि किरंदुल परियोजना लगातार सामुदायिक विकास और ग्रामीण उन्नयन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाज के विकास हेतु कार्य जारी रखेगी।यह उपलब्धि न केवल परियोजना के उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की भी बड़ी पहचान है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments