ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”

ठेलका में लगा समाधान शिविर, विधायक ईश्वर साहू ने हितग्राहियों को सौंपी “खुशियों की चाबी”

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : जिला बेमेतरा के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेलका में ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर एवं ‘संवाद से पूर्ण समाधान’ कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

15 पंचायतों को जोड़कर बनाया गया क्लस्टर
प्रशासनिक सुगमता एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन क्लस्टर मॉडल के तहत किया गया। इस क्लस्टर में ग्राम पंचायत ठेलका सहित बेलतरा, बेलगांव, भेडरवानी, चिल्फी, सोमईकला, संबलपुर, सोमईखुर्द, बरगड़ा, धौराभाटा, भरदा, मुसुवाडीह, भनौरा, लालपुर एवं चीजगांव सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी खुशियां, हितग्राहियों को मिली प्रतीकात्मक चाबी
कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला जब विधायक श्री ईश्वर साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपने पक्के मकान का निर्माण पूर्ण कर चुके चयनित हितग्राहियों को “खुशियों की चाबी” के रूप में प्रतीकात्मक चाबी भेंट की। वर्षों से पक्के घर का सपना संजोए परिवारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।विधायक श्री साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और हर पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने हितग्राहियों को नए घर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

आवास प्लस 2.0 सर्वे को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी
शिविर में ग्रामीणों को ‘आवास प्लस 2.0’ सर्वे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक श्री ईश्वर साहू ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन पात्र परिवारों का सर्वे पूरा हो चुका है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शासन द्वारा जल्द ही नई गाइडलाइन जारी कर सर्वेक्षित पात्र परिवारों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार तक आवास योजना का लाभ पहुंचाना है ताकि कोई भी परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर न रहे।

संवाद और समाधान पर दिया गया जोर
अपने संबोधन में विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जनता की समस्याओं का सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि “संवाद से ही समाधान का रास्ता निकलता है और सरकार गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनने एवं उनका निराकरण करने का कार्य कर रही है।”

विभिन्न विभागों के आवेदनों पर हुई सुनवाई
शिविर में कृषि, राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, सामाजिक कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों पर चर्चा की गई। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई हेतु सौंपा गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, सचिव, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments