तेजी से झड़ रहे हैं बाल तो हो जाएं सावधान! शरीर में पोषण की कमी का हो सकता है संकेत

तेजी से झड़ रहे हैं बाल तो हो जाएं सावधान! शरीर में पोषण की कमी का हो सकता है संकेत

बालों का तेजी से झड़ना लोगों को परेशान कर रहा है। एक से बढ़कर एक तेल और शैंपू इस्तेमाल करने के बाद भी बालों का टूटना कम नहीं होता। महिला हो या पुरुष सभी बालों को झड़ने और गंजेपन से परेशान हैं। बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण पोषण की कमी भी है। शरीर में कुछ खास विटामिन की कमी होने पर बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। ये हेयर फॉल नॉर्मल से कहीं ज्यादा होता है। जानिए किस विटामिन की कमी से बाल ज्यादा झड़ते हैं और इसके लिए क्या उपाय करें।

किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं?

विटामिन बी7- बालों के झड़ने के पीछे एक बड़ा कारण शरीर में विटामिन बी7 यानि बायोटिन की कमी है। विटामिन बी7 को बायोटिन कहते हैं जो बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इससे बाल लंबे और मजबूत होते हैं। इसके लिए खाने में बायोटिन से भरपूर चीजें शामिल करें। आपको अंडा, ड्राई फ्रूट्स, बीज और पत्तेदार सब्जियां ज्यादा खानी चाहिए। आप एक्सपर्ट की सलाह से बायोटिन सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

विटामिन डी- बालों के रोमों के स्वास्थ्य में विटामिन डी की अहम भूमिका होती है। रिसर्च से पता चलता है कि विटामिन डी की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। विटामिन डी लो होने से बालों का विकास बाधित होता है। ऐसी स्थिति में बाल कमजोर और पतले हो जाते हैं। बालों को हेल्दी बनाने के लिए विटामिन डी से भरपूर भोजन जैसे फैटी फिश, अंडा और फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद खाएं। सुबह की धूप लें और बहुत ज्यादा कमी होने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

बाल झड़ने के अन्य कारण

बालों के झड़ने के अन्य कारण भी हो सकते हैं। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या थायरॉइड भी हो सकता है। इसके अलावा तनाव और चिंता या इमोशनली चीजें ऊपर नीचे होने से भी बालों पर असर पड़ता है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, हेल्दी डाइट लें और नियमित व्यायाम और ध्यान करें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments