राज्यपाल रमेन डेका 17 मई को बेमेतरा दौरे पर, विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे

राज्यपाल रमेन डेका 17 मई को बेमेतरा दौरे पर, विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका 17 मई, रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल दोपहर में बेमेतरा पहुंचेंगे तथा यहां जिला के विकासखंडों की समीक्षा बैठक में शामिल होकर जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल  डेका दोपहर 12:30 बजे बेमेतरा पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय, बेमेतरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। बैठक में बेमेतरा, साजा एवं नवागढ़ विकासखंडों में संचालित योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों तथा विकास गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक के उपरांत राज्यपाल शाम 4 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचेंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments