Team India की जर्सी में कब दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रीलंका दौरे पर ये रहेगा भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

Team India की जर्सी में कब दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रीलंका दौरे पर ये रहेगा भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीतने वाले 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब सभी भारतीय टीम में एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें एक-एक पड़ाव पहले पार करना होगा। इसी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से जून महीने की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए घोषित की गई इंडिया-ए टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। इस दौरे पर भारतीय-ए टीम को ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलना है, जिसमें कई युवा खिलाड़ी जो आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं उनको जगह मिली है। वहीं टीम इंडिया के इस दौरे के पूरे शेड्यूल का ऐलान 15 मई को श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से कर दिया गया।

ट्राई सीरीज से भारतीय-ए टीम करेगी शुरुआत

भारतीय-ए टीम 9 जून से श्रीलंका दौरे का आगाज करेगी जिसमें वह सबसे पहले वनडे ट्राई सीरीज खेलेगी। इसमें इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के अलावा तीसरी टीम अफगानिस्तान-ए की है। टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलना है। इसके बाद दूसरा मैच 11 जून को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ भारतीय-ए टीम खेलेगी। इस ट्राई सीरीज का तीसरा मैच 13 जून को श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम के बीच में खेला जाएगा। 15 और 17 जून को टीम इंडिया का सामना दूसरी बार श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीम से होगा, जबकि 19 जून को फिर से अफगानिस्तान और श्रीलंका की ए टीम के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। इस ट्राई सीरीज में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी और फिर अंकतालिका में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच में 21 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस वनडे ट्राई सीरीज के सभी मैच दांबुला के स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

25 जून से टीम इंडिया खेलेगी दो चार दिवसीय मुकाबले

श्रीलंका के दौरे पर भारतीय-ए टीम को वनडे ट्राई सीरीज खत्म होने के बाद मेजबान के खिलाफ 25 जून से 2 चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। इसका पहला मैच 25 से 28 जून तक खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मैच 2 से 5 जुलाई तक होगा, जिसमें ये दोनों ही मुकाबले गाले के स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन दो चार दिवसीय मुकाबले के लिए बीसीसीआई की तरफ से अभी स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments