खैरागढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को कुचला, लोगों का फूटा गुस्सा

खैरागढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को कुचला, लोगों का फूटा गुस्सा

खैरागढ़ : गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया.नर्मदा के पास शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही एक गाय को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई और मौके पर तड़पती रही.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. लोगों का आरोप है कि ट्रक सरकारी शराब से लदा हुआ था और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. हादसे के बाद चालक को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली. घटना के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर तनाव की स्थिति बन गई.

 

 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि शराब से भरे भारी वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम लोगों और मवेशियों की जान खतरे में पड़ रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. वहीं घायल गाय को बाहर निकालने की कोशिश की गई. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भारी आक्रोश बना हुआ है.

थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि ट्रक चालक का ब्रेथ एनालाइज़र मशीन अल्कोहल 12 mg/100 ml था, जो कानूनी सीमा से नीचे माना जाता है. इसलिए ड्रिंक एंड ड्राइव का केस नहीं किया गया है, लेकिन लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया गया है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments