रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात, CM विष्णुदेव साय ने किया ‘सिंदूर पार्क’ का लोकार्पण

रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात, CM विष्णुदेव साय ने किया ‘सिंदूर पार्क’ का लोकार्पण

रायगढ़ : सीएम विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर रायगढ़ शहर में विकसित ‘सिंदूर पार्क’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि शहरवासियों के लिए स्वच्छ वातावरण, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए हर वादे को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने “मोदी की गारंटी” का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बिना किसी देरी के योजनाओं को धरातल पर उतार रही है और प्रदेश में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

करीब 4 एकड़ 30 डिसमिल क्षेत्र में विकसित सिंदूर पार्क में चौपाटी, मनोरंजन क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए प्ले एरिया, ओपन एयर जिम, पगोडा, आकर्षक पाथवे और ओपन एयर थिएटर जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। पार्क को पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक शहरी सुविधाओं के संतुलन के साथ तैयार किया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस मौके पर ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ का विकास “रॉकेट की गति” से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 9 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना ने उस क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है, जहां पहले गंदगी और अव्यवस्था का माहौल रहता था।

वित्त मंत्री ने बताया कि पार्क में पहली बार “स्टैंप कंक्रीट” तकनीक का उपयोग किया गया है, जो अधिक मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है। साथ ही यहां आधुनिक फूड कोर्ट और विशाल पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जा रही है।उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की स्मृति को स्थायी रूप देने के उद्देश्य से इस पार्क का नाम “सिंदूर पार्क” रखा गया है।

पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण यहां विकसित किया जा रहा अर्बन फॉरेस्ट है। पार्क परिसर में लगभग 450 बड़े पेड़ लगाए गए हैं, जो आने वाले वर्षों में शहर को स्वच्छ वातावरण और हरियाली प्रदान करेंगे। खास बात यह है कि निर्माण के दौरान पुराने पेड़ों को संरक्षित रखा गया और एक भी पेड़ नहीं काटा गया।

कार्यक्रम में राधेश्याम राठिया, देवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग सिंह देव समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments