तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार… आंध्र सरकार की नई स्कीम

तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार… आंध्र सरकार की नई स्कीम

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश सरकार अब तीसरा बच्चा पैदा करने वाले परिवारों को 30 हजार रुपये और चौथा बच्चा होने पर 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में आयोजित एक सभा के दौरान की।

इससे पहले मार्च 2025 में सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने पर विचार कर रही थी, लेकिन बाद में नीति में बदलाव करते हुए तीसरे और चौथे बच्चे पर आर्थिक मदद देने का फैसला लिया गया।

सरकार के इस फैसले के पीछे राज्य में लगातार गिर रहा टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) बड़ी वजह माना जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश का TFR घटकर करीब 1.50 तक पहुंच गया है, जबकि आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए 2.1 का स्तर जरूरी माना जाता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2011 में राज्य में 14 साल से कम उम्र की आबादी 25 प्रतिशत थी, जो 2036 तक घटकर करीब 15 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अनुमान है कि 2047 तक राज्य में बुजुर्गों की आबादी 23 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो 2040 के बाद राज्य में कामकाजी युवाओं की भारी कमी हो सकती है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश की औसत आयु 32.5 वर्ष है, जो राष्ट्रीय औसत 28 वर्ष से अधिक है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि राज्य तेजी से वृद्ध आबादी की ओर बढ़ रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments