सनातन धर्म में सुबह के समय को बेहद खास माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सुबह उठने पर कुछ विशेष चीजों को दिखना अधिक शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि खास चीजों के सुबह दिखने पर आपका दिन अच्छा बीतेगा। साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है, जिससे मन बेहद प्रसन्न होगा।
ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं किन चीजों के सुबह दिखने पर किस्मत चमक सकती है और कौन-से बड़े संकेत मिलते हैं।
1. हथेलियों को देखना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही अपने हथेलियों को देखना उत्तम माना जाता है। हथेली के अग्र भाग में धन की देवी मां लक्ष्मी, मध्य में मां सरस्वती और मूल में जगत के पालनहार भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए सुबह उठने पर हथेलियों को देखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में धन और ज्ञान की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
2. शख या घंटी की आवाज
सुबह उठने पर शंख या मंदिर की घंटी की आवाज सुनना बेहद शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक संकेत मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह उठने पर शंख या मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई देने से ईश्वरीय कृपा प्राप्त होती है और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
3. घर के द्वार पर गाय का आना
अगर आपके घर के बाहर सुबह गाय माता का आगमन हुआ है या गाय माता की आवाज सुनाई दी है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इससे परिवार के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन है। धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही तरक्की में आ रही बाधा दूर होती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
4. पक्षियों का घर में आना
अगर सुबह के समय आपके घर में कोई पक्षी आया है या फिर उसकी पक्षी आवाज सुनाई दी है, तो समझ लें कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
5. सफेद चीजों का दिखना
ऐसा माना जाता है कि सुबह उठने के बाद दूध, दही, सफेद फूल का दिखना शुभ होता है। इससे जीवन में शांति और उन्नति के संकेत मिलते हैं। साथ ही आपको कोई नया काम मिल सकता है।
6. पानी से भरा हुआ बर्तन या कलश
इसके अलावा सुबह के समय पानी से भरा हुआ बर्तन या कलश का दिखाई देना अच्छा माना जाता है। इससे धन में वृद्धि के संकेत मिलते हैं।


Comments