बीच सड़क रोका काफिला, विधायक ज्योति मांझी से बदसलूकी—बिहार में गरमाई राजनीति

बीच सड़क रोका काफिला, विधायक ज्योति मांझी से बदसलूकी—बिहार में गरमाई राजनीति

गया: बिहार के गया जिले में बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना मोहनपुर प्रखंड के बमुआर पंचायत के गंभीरा गांव के पास की बताई जा रही है, जहां विधायक को रास्ते में रोककर उनके साथ बदसलूकी और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की गई। बता दें कि ज्योति मांझी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी की विधायक हैं।

रास्ता रोककर किया गया हमला

विधायक ज्योति मांझी रविवार को मोहनपुर प्रखंड के ग्राम गंभीरा में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक सवारी वाहन ने उनके काफिले का रास्ता रोक दिया। आरोप है कि वाहन चालक ने जानबूझकर गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा कर आवागमन बाधित कर दिया।

जब विधायक के अंगरक्षकों ने वाहन हटाने का अनुरोध किया, तो गाड़ी में सवार करीब 15-20 लोग उतरकर सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए और मारपीट करने लगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वाहन में बैठी रहीं विधायक, खुद को बताया असुरक्षित

हमले के दौरान विधायक ज्योति मांझी अपने स्कॉर्पियो वाहन में ही बैठी रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और वाहन के शीशे पर भी चोट की। विधायक ने कहा कि स्थिति बेहद तनावपूर्ण थी और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर महसूस हो रहा था। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाला गया। घटना के बाद विधायक ने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद किसी तरह विधायक, उनके अंगरक्षकों और समर्थकों को सुरक्षित वहां से निकाला गया।

इस मामले में विधायक ने मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। FIR में कई लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। 

SDPO का सामने आया बयान

बोधगया के SDPO सौरभ जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments