स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी के काफिले में केवल दो गाड़िया, मंत्री ने कार्यक्रम के बीच में मंच से दिया फॉलो गाड़ी और कारकेट को वापस जाने का आदेश

स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी के काफिले में केवल दो गाड़िया, मंत्री ने कार्यक्रम के बीच में मंच से दिया फॉलो गाड़ी और कारकेट को वापस जाने का आदेश

चिरमिरी : छत्तीसगढ़ के स्वास्थय मंत्री श्याम बिहारी के काफिले में केवल दो गाड़िया होंगी, जिसमें से एक गाड़ी में वे स्वयं व उनके निजी स्टाफ तथा दूसरी गाड़ी में उनके सुरक्षा से जुड़े स्टाफ होंगे । स्वास्थ मंत्री ने यह घोषणा चिरमिरी के लाहिड़ी महाविद्यालय में चल रहे एक कार्यक्रम के बीच में ही मंच से फॉलो गाड़ी और कारकेट को वापस जाने का आदेश दिया । स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के इस कदम को हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कम डीजल व पेट्रोल का उपयोग करने के आह्वान से जोड़कर देखा जा रहा है ।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मंत्री जायसवाल ने मंच से कहा कि मंत्रियों के पीछे चलने वाली 20-30 गाड़ियों की कतार जनता के पैसों की बर्बादी और महज एक दिखावा है। मैं भी इसी समाज का हिस्सा हूँ। मुझे सुरक्षा के नाम पर पायलट और फॉलो गाड़ियों का तामझाम नहीं चाहिए। मेरी एक निजी गाड़ी और एक स्टाफ की गाड़ी, बस यही मेरा काफिला होगा।उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए कि उनके काफिले की अतिरिक्त गाड़ियां अभी इसी वक्त वापस भेज दी जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कार्यक्रम स्थल से केवल अपनी निजी गाड़ी में रवाना होंगे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments