उड़ीसा से यूपी ले जाया जा रहा था 50 किलो गांजा, सरिया पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा

उड़ीसा से यूपी ले जाया जा रहा था 50 किलो गांजा, सरिया पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो 890 ग्राम गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 25 पैकेट गांजा, दो कार और 6 मोबाइल फोन समेत कुल 18 लाख 40 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के कंधमाल से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार क्रमांक UP-71 BJ-6017 फतेहपुर उत्तर प्रदेश की ओर जा रही है। वहीं उसके आगे एक लाल रंग की हुंडई i10 कार क्रमांक OR-05 AL-0467 में चार लोग पेट्रोलिंग करते हुए रास्ता क्लियर कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना सरिया के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। पूछताछ में लाल रंग की कार में सवार चारों युवक गांजा बिक्री के बाद खरीददारों को छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक सुरक्षित पहुंचाने की बात स्वीकार किए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसके बाद सफेद हुंडई ऑरा कार की तलाशी लेने पर बीच सीट और डिक्की से खाखी टेप में लिपटे 25 पैकेट गांजा बरामद किया गया। प्रत्येक पैकेट में करीब 2-2 किलो गांजा भरा हुआ था। कुल जब्त गांजा का वजन 50 किलो 890 ग्राम बताया गया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

पकड़े गए आरोपियों में उड़ीसा के कंधमाल निवासी लिपुन साहू, पंचानन बेहरा, चन्द्रकांत मलिक और लिट्टू बेहरा शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी मोहम्मद आजम तथा रायबरेली निवासी रंगनाथ कोरी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments