गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही को लगेंगे नए पंख, डायल 112 में शामिल हुईं 8 नई गाडियां

गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही को लगेंगे नए पंख, डायल 112 में शामिल हुईं 8 नई गाडियां

गरियाबंद :- पुलिस मुख्यालय से गरियाबंद पुलिस को आपातकालीन सेवा डायल 112 (Emergency Response Support System & ERSS) के साथ और अधिक मजबूत और हाईटेक 08 वाहन प्रदाय किया गया है। आम जनता को संकट के समय तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से गरियाबंद जिले के थाना गरियाबंद, पाण्डुका, राजिम, फ़िंगेश्वर, छुरा, मैनपुर, अमलीपदर, देवभोग को 08 नए आधुनिक डायल 112 चारपहिया वाहन दिया गया है। इन वाहनों के आने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। जनता को मिलने वाले मुख्य फायदे और सुविधाएं- व डायल 112 वाहनों के आने से पुलिस के पहुंचने का समय काफी घट जाएगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

काॅल करने के बाद पुलिस चंद मिनटों में घटना स्थल पर पहुंच जाएगी व थाना अमलीपदर, देवभोग एवं मैनपुर के दूरस्थ, वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक अब पुलिस की सहायता और तेजी से पहुंचेगी। जिले के 08 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे चैकस निगरानी के साथ पुलिस पेट्रोलिंग चालू रहेगी। सभी वाहनों में जीपीएस और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस है। इससे कंट्रोल रूम तुरंत पीड़ित के सबसे नजदीकी वाहन को मौके पर रवाना करेगा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे- सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या कसी भी संकट के समय बिना संकोच 112 नंबर डायल करें। गरियाबंद पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय प्रतिज्ञाबद्ध है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments