बेमेतरा में चोरी का खुलासा: 5.40 लाख के सोने के जेवर और स्कूटी बरामद, बालक निकला आरोपी

बेमेतरा में चोरी का खुलासा: 5.40 लाख के सोने के जेवर और स्कूटी बरामद, बालक निकला आरोपी

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : प्रार्थी माधव शर्मा निवासी वार्ड नं. 15 नयापारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, स्थाई ग्राम मोहगांव थाना साजा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात द्वारा 13 मई 2026 के शाम करीबन 04:10 बजे से शाम करीबन 05 बजे के मध्य लिना फोटो स्टूडियो बेमेतरा के काउंटर से लाल रंग के गोल डिब्बा में रखे पुरानी इस्तेमाली सोने के मंगलसूत्र पाईप 25 नग वजनी करीब 25 ग्राम, 06 नग सोने का मोहर सिक्का वजनी करीब 45 ग्राम एवं एक जोड़ी सोने का झुमका वजनी करीब 20 ग्राम कुल वजनी करीब 90 ग्राम कुल कीमती 4,60,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 303(2)BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रकरण में विवेचना के दौरान एक विधि से संघर्षरत बालक से परिजनों के समक्ष पुछताछ करने पर, उनके निशादेही पर उक्त चोरी गए लाल रंग के गोल डिब्बा में रखे पुरानी इस्तेमाली सोने के मंगलसूत्र पाईप 24 नग वजनी करीब 24 ग्राम, एवं एक जोड़ी सोने का झुमका पट्टी (संकरी) वजनी करीब 10 ग्राम, 04 नग सोने का बिंदिया वंजनी करीब 10 ग्राम, 05 नग गोल गेहु दाना वजनी करीब 02 ग्राम, कुल वजनी करीब 46 ग्राम कुल कीमती 4,60,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक CG 25 Q 8655 कीमती 80,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 5,40,000/- रूपये को जप्त कर बरामद किया गया।

 प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक को संभाल उपाय कर नियमानुसार आगे की कार्य-प्रक्रिया की जा रही हैं।इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, अवधेश सिंह, आरक्षक पुरुषोत्तम  कुंभकार, देवेन्द्र साहू, इंद्रजीत पांडेय, शिव सेन, चुरावन पाल, सौरभ सिंह, मनीष मिश्रा, महेश जांगडे सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments