सोलर प्लांट में सेंधमारी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सोलर प्लांट में सेंधमारी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

महासमुंद:  तेन्दूकोना पुलिस को सौर ऊर्जा (सोलर) प्लांट में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले एक बर्तन दुकान संचालक को भी दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 16 किलोग्राम कॉपर (तांबा) तार बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 16,000 रूपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रार्थी महेश कुमार तारम पिता जेठूराम तारम उम्र 33 वर्ष वर्तमान पता तेन्दूकोना ने रिपेार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12/11/2025 के रात्रि 11/00 बजे से 14/11/2025 के शाम 05/00 बजे मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा विद्युत प्रा.लि. ग्राम साल्हेभांठा तेन्दूकोना के बाउण्ड्री में लगे फेंसिंग तार को काट कर प्रवेश कर कॉपर केबल वायर को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के आवेदन पर अपराध धारा 331(4) ,305(A) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 17.05.2026 को आरोपी टिकेश्वर भास्कर पिता जागेश्वर भास्कर उम्र 26 वर्ष साकिन बगारपाली थाना तेन्‍दुकोना जिला महासमुंद को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर दिनांक घटना समय को चोरी करना स्वीकार किया साथ ही चोरी के सामान को ग्राम शिकारीपाली के बर्तन दूकान में बेचना बताने पर बर्तन दूकान संचालक राज बर्तन फर्निचर दिनेश कंसारी पिता स्व0 जोहन लाल कंसारी उम्र 42 वर्ष साकिन शिकारीपाली थाना तेन्दुकोना (छ.ग.) से चोरी का कॉपर वायर बरामद कर बर्तन दूकान संचालक के विरूध्द धारा 317(2) BNS के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01- टिकेश्वर भास्कर पिता जागेश्वर भास्कर उम्र 26 वर्ष साकिन बगारपाली थाना तेन्‍दुकोना जिला महासमुंद

बरामद संपत्ति-

01- कुल 16 कि.ग्रा. कॉपर वायर कीमती 16000रूपये।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments