महासमुंद रोजगार मेला 2026: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का बड़ा अवसर

महासमुंद रोजगार मेला 2026: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का बड़ा अवसर

महासमुंद, 19 मई 2026 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा 21 मई 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोड़ा बाजार, महासमुन्द में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।उपसंचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी।इनमें विजय क्लियरिंग एजेंसी, जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट, स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस सोसायटी, आईटीएम एजुटेक इंडिया लिमिटेड तथा एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कुल 276 रिक्त पद उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होवें। रोजगार मेले में साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइटhttps://erojgar.cg.gov.in/पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। जिला स्तरीय रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। पदवार योग्यता, वेतनमान, कार्यस्थल एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइटhttps://erojgar.cg.gov.in/पर अवलोकन कर सकते हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments