हर पंचायत में 500 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ मानसून में चलेगा वृहत वृक्षारोपण अभियान, तैयारी शुरू, कलेक्टर ने दिए दिशा निर्देश

हर पंचायत में 500 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ मानसून में चलेगा वृहत वृक्षारोपण अभियान, तैयारी शुरू, कलेक्टर ने दिए दिशा निर्देश

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :  आगामी मानसून में जिले के हर पंचायत में कम से कम 500 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग इसके लिए पौधे तैयार कर लें पंचायतों में समय से गड्ढे खुदवा लिए जाएं। वन विभाग, जनपद पंचायत और मनरेगा के साथ अन्य विभाग भी इसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर लें। उक्त बाते कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में अधिकारियों से कही। मानसून में वृहत वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों पर कलेक्टर ने आगे कहा कि पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि पौधारोपण आम, जामुन, सीताफल जैसे प्रजाति विशेष के क्लस्टर बनाते हुए किए जायेंगे। जिससे बाद में वहां प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से वैल्यू एडिशन करते हुए उसे आजीविका संवर्धन से भी जोड़ा जा सके।समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणों को अगले हफ्ते तक निराकरण करें। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार सहित अन्य प्रकरणों की लगातार सुनवाई करते हुए निराकृत करें। जहां पटवारी प्रतिवेदन की आवश्यकता है तत्काल मंगवाए। काम में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आवास निर्माण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जो भी स्वीकृत किंतु अप्रारंभ आवास हैं, उनमें हितग्राहियों से संपर्क साधते हुए कार्य प्रारंभ कराते हुए प्रगति लाया जाए । उन्होंने सभी सीईओ जनपदों से कहा कि राशि जारी हो चुके हितग्राहियों से केस टू केस लगातार संपर्क बनाए रखें ताकि काम जल्द पूरा किया जा सके। कलेक्टर ने पीएम जनमन और आवास योजना के आवासों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आवासों और घरों में लोगों को वर्षा जल संचयन के लिए सोक पीट बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि घरों में बहुत कम खर्चे में वर्षा जल को संचित कर भूजल रिचार्ज किया जा सकता है। यह गर्मियों के दौरान वाटर लेवल डाउन होने की समस्या से निपटने का एक कारगर उपाय है।
आयुष्मान और वय वंदन योजना के शेष बचे हितग्राहियों के कार्ड जल्द बनाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ऐसे इलाकों का चयन कर जहां हितग्राहियों के कार्ड नहीं बने हैं, कैंप लगाया जाए। ताकि लक्ष्य की शीघ्र पूर्ति हो। इसके साथ ही उन्होंने जनगणना 2026 के तहत मकान सूचीकरण के काम में अब तक सर्वे का काम जिन हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में पूरा नहीं हुआ है उसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से नगरीय निकायों में सभी सीएमओ को कम सर्वे वाले क्षेत्रों में तेजी से कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए। बैठक कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत जिले में जिनके पास पांडुलिपि, या प्राचीन दुर्लभ, ग्रंथ अथवा दस्तावेज है उसका सर्वे करते हुए ऐप में उसे अपलोड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments