DIG रामकृष्ण साहू से मिले NDRF अधिकारी, आपदा राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन पर हुई चर्चा

DIG रामकृष्ण साहू से मिले NDRF अधिकारी, आपदा राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन पर हुई चर्चा

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  लेफ्टिनेंट कर्नल चरण दीप सिंह मैनी, एनडीआरएफ टीम जबलपुर ने 18 मई 2026 को पुलिस कार्यालय बेमेतरा पहुंचकर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) से सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान आपदा प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित आपदाओं से होने वाले जान-माल एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करना है। इसके अंतर्गत जोखिम की रोकथाम, प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाना तथा पुनर्वास एवं विकास सुनिश्चित करना शामिल है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

 बैठक के दौरान एनडीआरएफ टीम द्वारा बाढ़, आगजनी, भूकंप, सड़क दुर्घटना, औद्योगिक दुर्घटना, भवन ध्वस्तीकरण एवं गैस रिसाव जैसी आपदा परिस्थितियों में किए जाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन, राहत कार्य, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिले की नदियों एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के संबंध में भी चर्चा की गई।इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम जबलपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments