बिरनपुर पहुंचे विधायक ईश्वर साहू और DIG रामकृष्ण साहू, कानून-व्यवस्था को लेकर हुई बड़ी बैठक

बिरनपुर पहुंचे विधायक ईश्वर साहू और DIG रामकृष्ण साहू, कानून-व्यवस्था को लेकर हुई बड़ी बैठक

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  “सुशासन तिहार” जनसमस्या निवारण शिविर के उपरांत माननीय साजा विधायक ईश्वर साहू एवं डीआईजी (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) पुलिस चौकी सहायता केन्द्र बिरनपुर पहुंचे। यहां आयोजित बैठक में पुलिस चौकी सहायता केन्द्र बिरनपुर के चौकी उन्नयन, डायल-112 सेवा प्रारंभ करने तथा साजा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत की।बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए माननीय साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि विस्तृत जांच की आवश्यकता वाले प्रकरणों को विधिवत शिकायत के रूप में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

  डीआईजी रामकृष्ण साहू ने उपस्थित अधिकारियों को जनशिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि फरियाद लेकर आने वाले लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका शीघ्र समाधान किए जाने से समाज में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों तथा शराब पीकर हुड़दंग एवं मारपीट करने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की अधिकतम कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया।डीआईजी रामकृष्ण साहू ने “हमर पुलिस हमर बाजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से हॉट-बाजारों एवं ग्रामों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

 बैठक के पश्चात माननीय साजा विधायक ईश्वर साहू एवं डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने शक्ति घाट बिरनपुर स्थित माँ शक्ति मंदिर पहुंचकर बेमेतरा जिले सहित समस्त जनमानस की शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने पैदल ग्रामों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ग्रामवासियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण श्री ज्वाला सिंह राजपूत, बुलाक साहू, नारद वर्मा, नारायण साहू, लुकराम साहू, नेतराम साहू, सोनू वर्मा, ग्रामवासी बिरनपुर एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, साजा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री पिंकी मनहर, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, पुलिस चौकी सहायता केन्द्र बिरनपुर प्रभारी सउनि संतोष ध्रुर्वे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments