छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, उमस ने बढ़ाई परेशानी; 3-4 दिनों में भीषण लू के आसार

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, उमस ने बढ़ाई परेशानी; 3-4 दिनों में भीषण लू के आसार

रायपुर : हवा में नमी की मौजूदगी लोगों को हलाकान कर रही है. गर्मी और उमस का दौर जारी है. पिछले चौबीस घंटे में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई. अब रोजाना एक डिग्री के औसत से तापमान बढ़ने और तीन से चार दिनों में मध्य और उत्तर भाग में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं. मई माह के अंतिम दिनों में केरल तक मानसून आने की वजह से यहां प्री-मानसून की बौछार पड़ सकती है. मई में मौसम का मिला-जुला असर रहा है.

मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक विस्तारित है. दूसरा द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लक्ष्यदीप तक 1.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. इन प्रणालियों के प्रभाव से 20 मई को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में अगले चार दिनों में चार डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रह सकता है मौसम ?

मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेलसयस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments