महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी:किराना एवं सराफा व्यापारियों से किया संवाद, ग्राहकों की समस्याएं सुनीं

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी:किराना एवं सराफा व्यापारियों से किया संवाद, ग्राहकों की समस्याएं सुनीं

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा द्वारा चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन एवं जनसंपर्क अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन नगर के किराना एवं सराफा व्यापारियों तथा ग्राहकों से संवाद कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार पहुंचकर बढ़ती महंगाई, खाद्य सामग्री की कीमतों में वृद्धि के प्रभाव को लेकर व्यापारियों और आम लोगों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खाद्य तेल, दाल, गैस सिलेंडर सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से मध्यम एवं गरीब वर्ग परेशान है। व्यापारियों ने भी कारोबार पर पड़ रहे असर और ग्राहकों की घटती खरीद क्षमता को लेकर चिंता व्यक्त की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के महामंत्री हरीश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की मार से छोटे व्यापारी और आम उपभोक्ता सबसे अधिक प्रभावित हैं। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को लेकर लगातार सड़क पर संघर्ष कर रही है और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व नगर पंचायत छुरा के पार्षद सलीम मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक साल सोना नहीं खरीदने की अपील से सराफा व्यापारियों के ऊपर संकट आ गया है सराफा व्यापारियों से संवाद करने पर उन्होंने कहा है कि हमारा धंधा ठंडा पड़ गया है बोहनी करना भी मुश्किल हो जा रहा है , सरकार समस्या का समाधान खोजने के बजाए आम जनता को परेशान कर रही है।

कार्यक्रम में माहेश्वरी शाह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अब्दुल समद खान,यशपेंद्र शाह,भानुप्रताप वर्मा,नीलकंठ ठाकुर,मंजू ध्रुव,राजकुमारी सोनी,थानुराम तारक,सुखबती टांडे,अशोक दीक्षित,श्वेता चंद्राकर,लक्ष्मी ठाकुर,गुंजा ठाकुर,देश बाई ध्रुव,समीम खान,सलीम मेमन,रामजी दीवान,पंचराम टंडन,अखिल चौबे,संदीप सोनी,विकास दुबे,अल्ताफ खान,वीरेंद्र निर्मलकर,रियाज खान एवं  कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम लोगों से कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन देने की अपील की।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments