किरंदुल : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा कारोबारियों ने राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।इस हड़ताल का असर छत्तीसगढ़ सहित दंतेवाड़ा जिले में भी देखने को मिल रहा है, जहां बुधवार से ही निजी मेडिकल स्टोर बंद रहे।प्रदेशभर के दवा विक्रेता और मेडिकल संचालक ऑनलाइन दवा बिक्री व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं।दवा कारोबारियों का कहना हैं कि ऑनलाइन दवा बिक्री से मेडिकल व्यवसाय प्रभावित हो रहा हैं। साथ ही बिना उचित निगरानी के दवाइयों की बिक्री से मरीजों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। उनका कहना है कि दवाइयां विशेषज्ञ सलाह और निर्धारित नियमों के तहत ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मेडिकल स्टोर संचालक कहते हैं कि ऑनलाइन के दौर में नशे का कारोबार भी चल रहा है ।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बगैर चिकित्सक के पर्ची के प्रतिबंधित दवाएं भी ऑनलाइन मिलने की सूचनाएं मिलती है। बेहद आसानी से इन दवाओं की व्यवस्था होने से भावी पीढ़ी आकर्षित हो जाते हैं । ऐसे में पूर्णरूप से ऑनलाइन दवा पर रोक लगना चाहिए।हड़ताल के चलते दंतेवाड़ा सहित प्रदेश के मरीजों को निजी दवा दुकानों से दवाइयां नहीं मिल सकेंगी। हालांकि अस्पताल परिसरों में संचालित मेडिकल स्टोर और सरकारी दवा केंद्र खुले रहेंगे, जहां से मरीज आवश्यक दवाइयां प्राप्त कर सकेंगे। हड़ताल के कारण अचानक दवा की जरूरत वाले लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Comments