क्या बीमार हैं अमिताभ बच्चन? देर रात पोस्ट के बाद फैंस परेशान

क्या बीमार हैं अमिताभ बच्चन? देर रात पोस्ट के बाद फैंस परेशान

अमिताभ बच्चन के हॉस्पिटल में भर्ती होकर, मंगलवार को डिस्चार्ज होने की खबरें जोरों पर हैं। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन हेल्थ इश्यूज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। हालांकि, इन चर्चाओं से बिग बी के फैंस के बीच हलचल जरूर मच गई। मगर अब तक उनके परिवार के किसी सदस्य की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी बिग बी लगातार एक्टिव हैं, प्रतिदिन उनके पोस्ट आते रहे, जिससे फैंस इस बात को लेकर निश्चिंत हैं कि वह ठीक हैं। तमाम कयासों के बीच बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसका यूजर्स ने अलग-अलग मतलब निकालना शुरू कर दिया है और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

क्या बीमार हैं अमिताभ बच्चन?

अमिताभ बच्चन ने 20 मई को रात 12 बजे के लगभग एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है- 'पिलोरी- बड़ुंबा।' इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग मतलब निकालने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, हेलिकोबैक्टर पायलोरी के संक्रमण को आम बोलचाल की भाषा में कई लोग पायलोरी, पिलोरी या बड़ुंबा भी कह देते हैं। ये एक तरह का बैक्टीरियल संक्रमण है, जिसके होने पर मरीज को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और अपच की समस्या हो जाती है। कई का मानना है कि बिग बी को पिलोरी के चलते दिक्कत हुई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कई ने उन्हें आराम करने की सलाह देना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बिग बी के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन

अमिताभ बच्चन का पिलोरी वाला पोस्ट देखने के बाद यूजर इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने कहा कि 'शायद हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरें पूरी तरह गलत नहीं थीं।' तो किसी ने लिखा- 'उम्मीद है कि आप पेट की पायलोरी वाली समस्या से नहीं जूझ रहे।' वहीं एक ने कमेंट करते हुए बिग बी को आराम करने की सलाह देते हुए लिखा- 'आप बीमार हैं, अब तक क्यों जाग रहे हैं? सो जाइये।' एक ने चिंतित होकर पूछा- 'सर आपकी तबीयत ठीक तो है न?'

बिग बी की तबीयत खराब होने की चर्चा

हाल ही में विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि इस खबर की पुष्टि के लिए वह खुद अस्पताल गए थे, जहां उन्हें कन्फर्म खबर मिली की बिग बी हॉस्पिटलाइज हैं। विक्की लालवानी ने आगे बताया कि, अमिताभ बच्चन को ए विंग, तीसरी मंजिल पर रखा गया है और मंगलवार को अभिषेक भी उनसे मिलने पहुंचे थे। लेकिन, अब तक बच्चन फैमिली की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बता दें, अमिताभ बच्चन ने 18 मई को भी एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा - 'जब दो लड़ते हैं, तीसरा जीत जाता है।'







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments