ऑपरेशन आघात के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

ऑपरेशन आघात के तहत छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

रायगढ़ :  “ऑपरेशन आघात” के तहत आज दिनांक 20.05.2026 को छाल पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कांसाबहार में शराब रेड कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम कांसाबहार निवासी दिलीप चावले अपने घर के आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन पर उप निरीक्षक मदन पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रेड कार्रवाई के दौरान संदेही दिलीप चावले अपने आंगन में अवैध महुआ शराब के साथ मिला। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 15 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब तथा एक अन्य 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 5 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। कुल 20 लीटर अवैध महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है, जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना छाल में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, आरक्षक राजेश राठौर, सतीश जगत, लालजीत राठिया एवं महिला आरक्षक रंजिता चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, अवैध शराब या अन्य नशीले समानों की अवैध बिक्री करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा”







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments