ट्विशा-दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, महिलाओं को दी बड़ी सीख

ट्विशा-दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, महिलाओं को दी बड़ी सीख

इन दिनों हर तरफ भोपाल की ट्विशा शर्मा और नोएडा की दीपिका नागर केस की चर्चा है। दोनों महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सबको हैरान कर दिया है और पूरे देश में इन दो केसों ने तूल पकड़ लिया है। दोनों की मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और अब बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस पर रिएक्ट किया है। जिस तरह देश में महिलाएं मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के चलते मौत को गले लगा रही हैं, उस पर कंगना रनौत ने हैरानी जाहिर की है और देशभर की विवाहित महिलाओं के संघर्ष पर सशक्त संदेश साझा किया है। कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में खुलकर वैवाहिक जीवन में उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के मुद्दे पर चर्चा की और अपने विचार साझा किए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

नोएडा और भोपाल केस पर कंगना का संदेश

भोपाल की ट्विशा शर्मा और नोएडा की दीपिका नागर केस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने युवा महिलाओं से शादी के बारे में सोचने से पहले आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और अपने करियर पर पर ध्यान देने का आग्रह किया है। अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा, “हर दिन शादीशुदा युवा महिलाओं से जुड़ी इतनी दुखद खबरें आ रही हैं। इनमें से कई पढ़ी-लिखी युवतियां ट्रेजेडी आने से पहले अपने माता-पिता से इन घुटन भरी परिस्थितियों से निकलने में मदद की गुहार लगाती हैं, लेकिन भारतीय समाज शादी के बाद बेटियों को त्यागने के लिए बदनाम है।”

अपने करियर पर दें ध्यान- कंगना रनौत

उन्होंने आगे कहा, “युवा महिलाओं के लिए मेरी एक जरूरी सलाह, जो कोई भी सोशल मीडिया या फैशन/डेटिंग/शादी/मेकअप इंडस्ट्री आपको नहीं बता रही है। आपका करियर आपके जीवन में किसी और से ज्यादा महत्वपूर्ण है। आत्मनिर्भर होने के बाद ही शादी के बारे में सोचें। याद रखिए आपको अपनी हीरो खुद बनना होगा। कोई आपको बचाने नहीं आएगा, आप जो करती हैं और आप जो हैं, वह इस बात से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आप किससे शादी करती हैं। अपनी मनचाही जिंदगी बनाएं। किसी की बात न सुनें।”

kangana ranaut

Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUTकंगना रनौत का पोस्ट।

 

ट्विशा शर्मा डेथ केस

कंगना रनौत का ये पोस्ट ऐसे समय में आया है जब भोपाल और नोएडा के दो अलग-अलग केस देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक मामले में, नोएडा की 31 वर्षीय गर्भवती महिला ट्विशा शर्मा भोपाल स्थित अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। ट्विशा शर्मा परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से वह मानसिक और भावनात्मक रूप से परेशान थी। केस को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और जांच अभी जारी है।

दीपिका नागर डेथ केस

ग्रेटर नोएडा के एक अन्य मामले में, 24 वर्षीय विवाहित महिला दीपिका नागर ने कथित तौर पर अपने परिवार द्वारा दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बाद छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि दीपिका को लगातार दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी की गई। दीपिका की शादी डेढ़ साल पहले ही जलपुरी के ऋतिक से हुई थी और इस शादी में परिवार ने 1 करोड़ से ज्यादा का खर्चा किया था। इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर ऑनलाइन इस बात पर चर्चा छेड़ दी है कि शादी के बाद महिलाओं को अक्सर किस तरह के भावनात्मक और सामाजिक दबावों का सामना करना पड़ता है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments