केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से मचा हड़कंप, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से मचा हड़कंप, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा धूमधाम से जारी है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बीच केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के कारण कल रात केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित हुआ। इस दौरान SDRF ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला है। प्रशासन ने रात भर चले अभियान के बाद यात्रा मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया है।

चुनौतीपूर्ण स्थिति के बीच रेस्क्यू

सामने आई जानकारी के अनुसार, 9 मई 2026 की देर रात्रि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग–गौरीकुंड के मध्य मुनकटिया क्षेत्र में अचानक भूस्खलन होने से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। रात्रि का समय, खराब मौसम, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार गिरता मलबा तथा यात्रियों की भारी भीड़ के कारण स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी। ऐसे में SDRF उत्तराखंड ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

SDRF और NDRF ने चलाया संयुक्त अभियान

लैंडस्लाइड की घटना की सूचना मिलने के बाद DCR रुद्रप्रयाग द्वारा समय 21:16 बजे SDRF को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF सोनप्रयाग टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर SDRF एवं NDRF की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। संयुक्त टीमों द्वारा अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में सूझबूझ, धैर्य एवं साहस का परिचय देते हुए सड़क के दूसरी ओर फंसे लगभग 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया गया है।

अब तक कितने लोगों ने किए दर्शन?

रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा के मुताबिक, लगभग 6.5 लाख से ज्यादा लोग अब तक केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। ये संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रद्धालु निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, कतार व्यवस्था बनाए रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। सभी की सहभागिता से ही श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सकता है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments