सुशासन तिहार की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त :योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सुशासन तिहार की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त :योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कोरिया :कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में बुधवार को सुशासन तिहार के तहत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा जन समस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), नगरीय निकाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आजीविका मिशन, खाद्य, खनिज, वन, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल संसाधन, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, आदिम जाति, कृषि तथा क्रेडा सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर यादव ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और पारदर्शिता के साथ त्वरित निराकरण किया जाए तथा संबंधित आवेदकों को इसकी जानकारी भी समय पर दी जाए। उन्होंने केवल खानापूर्ति करने वाले कार्यों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

राजस्व मामलों में पारदर्शिता के निर्देश
राजस्व प्रकरणों से जुड़े अधिक आवेदन मिलने पर कलेक्टर ने तहसीलदारों एवं एसडीएम को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

पेयजल और बिजली व्यवस्था पर जोर
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गांवों, कस्बों एवं शहरों में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा खराब हैंडपंपों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं क्रेडा विभाग को ऐसे गांवों में बिजली एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा गया, जहां अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंची है।

स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ को गर्मी के मौसम में मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाइयां एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाने तथा टीबी मुक्त जिले बनाने की दिशा में जिम्मेदारी से कार्य करने की बात कही। उन्होंने जिला अस्पताल व सभी स्वस्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर, स्टॉफ रहें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
कृषि विभाग से एग्रीस्टेक पंजीयन, दलहन-तिलहन फसलों की स्थिति तथा किसानों को खाद वितरण की जानकारी प्राप्त की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन की हर योजना जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए गांव-गांव तक जागरूकता और पहुंच सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा अन्नदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसलिए मैदानी कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ कृषकों का सहयोग करें, उनकी समस्याओं का समाधान करें।बैठक के दौरान कुछ विभागों द्वारा अद्यतन जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments