गरियाबंद में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत, तीन घायल

गरियाबंद में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत, तीन घायल

 गरियाबंद : जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा देवभोग थाना क्षेत्र के पीटापारा गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार, पीटापारा गांव निवासी एक ही परिवार के चार लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई।बारिश से बचने के लिए सभी खेत में बनी झोपड़ी में जाकर बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिर गई। हादसे में 33 वर्षीय ओमप्रकाश ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रदेश में अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी

इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य हिस्सों में अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। मंगलवार शाम रायगढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। दुर्ग-भिलाई में भी आंधी-तूफान का असर देखने को मिला, जहां तेज हवा और बारिश के दौरान एक बिजली पोल कार पर गिर गया। रायपुर में भी आसमान में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बीते 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नारायणपुर जिले के नांगुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments