ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, इस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाकर मारी बाजी

ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, इस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाकर मारी बाजी

ऑरेंज कैप की रेस अब और भी दिलचस्प होती जा रही है। अब तक 8 ​बल्लेबाज 500 से अधिक रन बना चुके हैं। कुछ तो अब 600 की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन इन सभी खिलाड़ियों के बीच फासला इतना कम है कि जो कभी भी खत्म हो सकता है। ये भी संभव है कि नंबर आठ का​ बल्लेबाज एक ही पारी के बाद पहले नंबर पर पहुंच जाए। इस बीच सभी टीमों के 13 मुकाबले हो चुके हैं। अब एक एक मैच ही बाकी है। 

सभी टीमों का अब लीग फेज में एक एक मैच और बाकी बचा

आईपीएल का ये सीजन अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। सभी 10 टीमें 13 मैच खेल चुकी हैं, यानी एक और मैच के बाद 6 टीमें बाहर हो जाएंगी और फिर 4 टीमों के बीच खिताब की जंग होगी। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा रखा है। वे अब तक 13 मैच खेलकर 579 रन बना चुके हैं। मिचेल मार्श 563 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। हेनरिक क्लासेन ने 555 रन बनाए हैं और वे तीसरे नंबर पर हैं। 

साई सुदर्शन और शुभमन गिल भी ठोक रहे हैं अपनी दावेदारी

टॉप 3 में दो विदेशी बल्लेबाज हैं, ये अपने आप में बड़ी बात है। पहले ऑरेंज कैप के लिए केवल हेनरिक क्लासेन अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन अचानक से इसमें मिचेल मार्श भी शामिल हो गए। हालांकि मिचेल मार्श की टीम एलएसजी तो टूर्नामेंट से बाहर हैं। यानी एक मैच के बाद वे नहीं दिखेंगे, लेकिन हेनरिक क्लासेन की टीम आगे जाएगी, इसलिए क्लासेन के पास ये कैप जीतने का मौका होगा। वैभव सूर्यवंशी अभी पहले नंबर पर है, लेकिन टीम आगे जाएगी कि नहीं, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। टीम अगर प्लेऑफ में जाएगी, तभी उनके कैप जीतने के चांस बनेंगे। इस बीच साई सुदर्शन और शुभमन गिल भी 500 से अधिक रन बनाकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, उनकी टीम गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में हैं, यानी उनके लिए भरपूर मौका रहेगा। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

24 मई को खत्म होगा लीग फेज, 31 को मिलेगी चैंपियन ​टीम

अब सभी टीमें एक एक मैच और खेलेंगी। उसके बाद आगे की कहानी सामने आएगी। रविवार यानी 24 मई को लीग फेज समाप्त हो जाएगा। सोमवार को कोई मैच नहीं है, उसके बाद मंगलवार से प्लेऑफ के मैच शुरू होंगे। अगले रविवार यानी 31 मई को फाइनल खेला जाएगा। इसी दिन रात को पता चल जाएगा कि इस दफा आईपीएल का चैंपियन कौन है। क्या कोई नई टीम चैंपियन बनेगी या फिर पुरानी ही कोई टीम फिर से खिताब अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी। 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments