जमीन विवाद में भाई बना भाई का कातिल, गैंती मारकर की हत्या; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में भाई बना भाई का कातिल, गैंती मारकर की हत्या; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में गंभीर अपराधो में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं राहुल उइके एसडीओपी दन्तेवाड़ा के पर्यवेक्षण में दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 19 मई को शाम करीब 04ः00 बजे पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम टेकनार कोन्टीपारा में हत्या हुआ हैं कि सूचना मिलने पर दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा तत्काल क्राईम सीन यूनिट के साथ घटना स्थल ग्राम टेकनार कोन्टीपारा पहुंचकर साक्ष्य कर मौके पर प्रार्थी सुरेष भास्कर पिता नेहरू भास्कर उम्र-29 वर्ष निवासी ग्राम टेकनार कोन्टीपारा घटना स्थल में समक्ष उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19 मई को ग्राम टेकनार कोन्टीपारा के सुदराम के यहां उसकी पुत्री का नामकरण कार्यक्रम हो रहा था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जहां मृतक एवं आरोपी दोनों भाईयों के बीच परिवारिक जमीन को लेकर वाद-विवाद हुआ था लगभग दोपहर 12ः00 बजे मृतक खाना खाकर मेंरे घर के आंगन में सोया हुआ था करीबन दोपहर 02ः00 बजे प्रार्थी की पत्नी मोती भास्कर के बताया कि रामू जीजा ने रामलाल जीजा को मार दिया !जिस रिपोर्ट पर देहाती मर्ग इंटीमेषन कायम कर आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस मौके पर कायम कर विवेचना में लिया जाकर दन्तेवाडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का गैंती जप्त किया गया तथा आरोपी को विधिवत् दिनांक 20 मई गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा भेजा गया हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments