निगम कर्मचारी हुए निलंबन अवधि से बहाल

निगम कर्मचारी हुए निलंबन अवधि से बहाल

भिलाईनगर:| छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करने के कारण अनिल कुमार मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी को निलंबित किया गया था दिनांक 09.04.2026 को उनके विरूद्ध आरोप पत्र जारी किया गया है। इस कार्यालय द्वारा जारी आरोप पत्र दिनांक 09.04.2026 का जवाब मेश्राम द्वारा दिनाक 11.05. 2026 को प्रस्तुत किया गया है। मेश्राम द्वारा प्रस्तुत जवाब प्रथमदृष्ट्या संतोषप्रद नहीं होने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गयी है। विभागीय जांच प्रक्रिया पूर्ण होने में समय लगने की संभावना है। निगम आयुक़्त राजीव कुमार पाण्डेय ने समुचित विचार उपरांत अनिल कुमार मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी को निलंबन से बहाल करते हुये जोन कार्यालय, जोन-05 में पदस्थ किया है। निलंबन अवधि का निराकरण विभागीय जांच पूर्ण होने उपरांत नियमानुसार किया जावेगा। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments