पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेस मंडल रसेला ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेस मंडल रसेला ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/ छुरा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी मंडल रसेला द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा देश के विकास, युवाओं को आगे बढ़ाने और आधुनिक भारत निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं तकनीकी क्रांति की मजबूत नींव रखी थी। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, युवाओं को नई दिशा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वक्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोक राम पटेल, कमलनायक, बिगेंद्र ठाकुर, चिरांग अली, भाव सिंह मरकाम, सेवक राम, भेख लाल, इब्राहिम खान, ईश्वर नेताम, धनी राम, मान सिंह यादव, यशवत सेन, बंशी लाल, चंदन कुमार, चम्पेश्वर निषाद, मनीष कुमार, केश राम एवं भागवत राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments