BJP नेत्री से रेप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की ठगी! कारोबारी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

BJP नेत्री से रेप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की ठगी! कारोबारी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ बिलासपुर की एक भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने माइनिंग में निवेश के बहाने नेत्री से नजदीकियां बनाई थी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी कोराबारी को गिरफ्तार कर बिलासपुर ले आई है। आज रेप के आरोपी कारोबारी को कोर्ट में पेश करेगी।

पढ़िए पीड़िता ने पुलिस में क्या की है शिकायत

मेरा पेशा व्यापार एवं सक्रिय राजनीति है। संजय सिंह से 2021-22 में फेस बुक के माध्यम से सम्पर्क करने की कोशिश किया गया एवं मेरे सामाजिक माध्यमों से मेरे कुछ परिचितों के द्वारा संपर्क किया गया और संजय सिंह द्वारा बताया गया की मैडम हमारा कंस्ट्रक्शन का व्यापार है मेरा एवं मेरे कुछ परिचित ट्रांसपोर्ट एवं कोल का व्यापार है उनकी बातों से मुझे भी सही लगा

की व्यापारी है एवं मैंने भी व्यापार के लिए सहमति दी, विगत 22 माह के अंतर्गत एक वर्ष तक हमारी एवं उसकी व्यापारिक व पारिवारिक वाद संवाद रहा।

सेंट्रल पाइंट में हुई पहली मीटिंग

इसी बीच अगस्त 2024 में सेंट्रल पाइंट परसदा हाई कोर्ट के पास होटल में पहली मीटिंग हुई जिसमें व्यापारिक बिन्दुओ पर संवाद रहा उसी मीटिंग के दौरान व्यापारिक बातें की जिससे मुझे भी लगा की सब कुछ ठीक लग रहा है और मैंने व्यापारिक अनुबंधों के लिए सहमति दे दी। संजय सिंह के द्वारा मुझे भरोसे में लेने के लिए दिसंबर 2024 में मेरे अकाउंट में 15 लाख ट्रांसफर भी किये गए M/S Shambhu singh अकाउंट से व्यापारिक सिक्योरिटी उनके द्वारा किया गया। पीड़िता ने बताया, उनका व्यापारिक अकाउंट सिद्धि विनायक ingi con उस समय चालू नहीं हुआ था, प्रोसेस में था तो लगभग एक वर्ष तक 2025 जनवरी से दिसंबर 2025 तक 15700000 करोड़, मेरे द्वारा कैश में सात किश्तों में दिया गया। व्यापारिक प्रॉफिट को मेरे अकाउंट में कई अकाउंट से ट्रांसफर किय, यह बोलकर, अभी आपका कंपनी का अकाउंट तो खुला है, लेकिन GST नहीं मिला है इसीलिए मैं पैसा आपके अकाउंट में डाल रहा हूं। मुझे भी इसमें कोई आपत्ति नहीं हुई, व्यापारिक लेनदेन के लिए वे पैसा मुझसे कैश में लेते थे।

25 लाख मिलते ही संजय का व्यवहार बदला, पत्नी से कराया बात

जनवरी 2025 में जब मेरी कंपनी सिद्धि विनायक स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान 15 फरवरी 2025 M/S Shambhu singh का जाइंट वेंचर कर, पहली किश्त 23 फरवरी 2025 को 25 लाख मेरे द्वारा उसे दिया गया। उसके बाद संजय सिंह की भाषा बदल गयी और काफी अपनापन दिखाना एवं परिवार में अपनी पत्नी अनीता सिंह से भी अपने ही नम्बरों से बात कराने लगा। मुझे भी सबकुछ ठीक ही लग रहा था और मैं भी अपनी पारिवारिक बातें करने लगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

भोजपुरी गानों के अश्लील वीडियो करने लगा पोस्ट

पारिवारिक बातों के बीच संजय सिंह पीड़िता को उसके वाट्सएप पर भोजपुरी गानों के अश्लील वीडियो भेजने लगा। जब आपत्ति की तब बोले, तुम भी अब परिवार की हो, तो ये सब चलता है। इस बीच में वो मिलने के लिए बिलासपुर आया, बिलासपुर के आसपास प्रापर्टी में इन्वेस्ट करने की बात करते थे और कुछ लोगों के नंबर मांगे तो मैंने बिलासपुर के कुछ लोग जो प्रापर्टी डील करते थे उनके नंबर दे दिए। इसके बाद वे जब भी बिलासपुर आते तो बोलते थे मैंने ये प्रापर्टी देखी है, वो प्रापर्टी देखी है तुम आओ और बताओ की क्या ये जगह सही है, क्यूंकि मुझे कोई आईडिया नहीं है।

एक दो बार मैं गइ भी अपनी गाडी से, मुझ पर बहुत दबाव डाला जाता था और साथ ही साथ संजय कई बार व्यापर से सम्बंधित कैश लेने आते थे, कहते थे की ये सब जमीन तो दिखाना पड़ेगा, क्यूंकि हर बार बिलासपुर में उनके आने पर व्यापारिक संवाद एवं पैसे का लेनदेन भी होता था, तो मैं ज्यादा आपत्ति भी नहीं कर पाती थी। साथ ही इस पूरे संवाद में अपने नंबर से अपनी पत्नी अनीता सिंह से फोन में मेरी बराबर बात भी करवाते थे तो मुझे सब कुछ उस समय तक सही लग रहा था।

रायपुर में संजय को दिया 22 लाख रुपये

15 सितंबर 2025 को मुझे अपना कुछ पुराना सोना देकर कुछ नया लेने हेतु रायपुर जाना था, जिसकी स्लिप मेरे पास है और संजय सिंह को भी कुछ पैसा लेने के लिए रायपुर आना था तो ये तय हुआ की संजय सिंह भी रायपुर आ जाएं और पैसा ले जाएं। संजय सिंह कल्याण ज्वेलर्स पंडरी रायपुर के पास आये और उस दिन 15 सितंबर 2025 को 22 लाख कैश देने के बाद मैंने बोला, संजय भैया मेरा काम हो गया है, अब मैं यहां से बिलासपुर के लिए निकलूंगी तो वे बोले की काम तो मेरा भी हो चूका है, मैं भी बिलासपुर होते हुए रांची निकलूंगा, तो मेरी और उनकी गाडी साथ ही निकली।

रायपुर से दोनों साथ-साथ बिलासपुर के लिए निकले

रायपुर से निकलने के बाद पहला हल्दीराम रेस्टोरेंट पड़ा, जहा संजय सिंह ने मेरी गाडी को रुकने का इशारा किया, सभी लोग उतरकर चाय नाश्ता कर लेंगे तो मैंने भी सहमति दे दी। इनकी कार में ड्राइवर सहित 04 लोग थे और मैं अपने ड्राइवर के साथ थी। चाय नाश्ता में उनके लोगों को और मेरे ड्राइवर को समय लग रहा था, तब संजय सिंह बोले, आप मेरी गाडी से तब तक धीरे-धीरे साथ चलिए तब तक वो लोग भी पीछे से आ जाएंगे, मुझे भी ठीक लगा और में उनकी कार में उनके ड्राइवर के साथ चली गई, संजय सिंह बोले जब तक आपकी कार आ रही है चलिए में आपको मोपका सीपत के आसपास मैंने कुछ प्रापर्टी देखी है, चल के बताइये एरिया ठीक है कि नहीं। मैंने बोली भी की मुझे वहां का आईडिया नहीं है तो बोले चलिए कम से कम देख तो लीजिये। मेरा पर्स और मेरा फोन मेरी ही गाड़ी में थे तो मैं कुछ ज्यादा बोला भी नहीं

कार में पहली बार छुआ प्राइवेट पार्ट, करने लगा गलत हरकत

महाराणा प्रताप चौक बिलासपुर के पास से ही कार के अंदर बैठे-बैठे ही मेरे प्राइवेट पार्ट को छूते हुए गलत हरकत करने लगा, मैं मना करते रही फिर भी नहीं मानते हुए जबरदस्ती छुता रहा। गाडी चलते -चलते वह कभी जांघ पर और कभी जबरदस्ती सीने पर हांथ रख रहा था, तब तक गाडी आरटीओ के आसपास सुनसान इलाके में पहुंची थी, मैंने ड्राइवर को गाडी रोकने के लिए बोला तो उसने गाड़ी रोकी और गाडी से ड्राइवर तुरंत बाहर निकल गया।

पहली बार कार में बनाया शारीरिक संबंध, फिर लगातार आते रहा कॉल

शिकायतकर्ता ने बताया, उनके द्वारा विरोध करने पर भी संजय सिंह ने कार के अंदर ही जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, मेरे रोने चिल्लाने के बाद उसने अपने ड्राइवर को गाड़ी में बुलाया और मेन रोड पर ऑटो बुलाकर,पता बताकर बैठा कर मुझे भेज दिया गया। उसके बाद भी उसका कॉल पीड़िता के फोन पर लगातार आता रहा । बातचीत के दौरान संजय सिंह समझाता रहा की ये सब भूल जाओ नहीं तो व्यापार से भी जाओगी और तुम्हारी पॅलिटिकल इमेज भी खराब होगी। उस दिन के बाद से मैंने सोच लिया था, अब आगे उसके साथ काम नहीं करना है, पर पैसा इतना लग चुका था की अब सिर्फ पैसा निकालना ही उद्देश्य था। मैंने कई बार भैया को बोला की भैया मुझे काम समझ नहीं आ रहा मेरा जो भी प्रॉफिट बनता है उसे समझकर 4-5 महीने में खत्म करिये।

लोकलाज के भय से संजय से करती रही बात, कार खरीदने अपनी रकम मांगी नहीं दिया

लोक लाज के भय से व्यापारिक बातचीत चलती रही। संजय सिंह मुझे बेहूदा बातें भोजपुरी के अभद्र गाने मोबाइल में भेजने लगा और जब भी मैं पैसों से रिलेटेड बात करती तो कहता की ये पैसा तभी मिलेगा जब आप इसमें कुछ और देंगी। बिहार चुनाव से पहले मेरे द्वारा नई गाडी लेने की बात भी बोली गयी की भैया मुझे एक गाडी क्रिस्टा इन्नोवा लेनी है तो जो भी मेरा पैसा हो रहा है जल्दी मेरे अकाउंट में डलवा दीजियेगा। मेरे द्वारा 21000 बुकिंग अमाउंट आउट इसके बाद 50000 दिए गए, जिस पर संजय सिंह ने झारखण्ड में अभिषेक कुमार मिश्रा के नाम पर थार गाडी टीआर नं से भेजी, ये बोलकर, ये गाडी इस्तेमाल करिये मेरे द्वारा जब बाद में व्यापारिक पैसा माँगा गया तो बोला की वो 25 लाख आपके ही प्रॉफिट से लिया गया है, इसमें मेरा नाम न होकर आपने ही किसी व्यक्ति का नाम डालकर गाड़ी मेरे पास भेजी गयी थी। मैने आपत्ति जताई और कहा, ऐसी मनमानी नहीं चलेगी। चार महीने बाद मैंने थार को वापस कर दी।

बिहार चुनाव के दौरान किया अभद्र व्यवहार

शिकायकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया, इसी बीच उसे विधानसभा चुनाव कैंपेनिंग के लिए बिहार जाना पड़ा। संजय सिंह को जब जानकारी लगी ,तब वे बोले बिना बताए कैसे चली गई, फोन पर बदतमीजी करने लगे और धमकी देने लग गए किसी नेता से नहीं मिलना है। इस तरह से वो पूरा कंट्रोल रखना चाह रहा था।

संजय ने फोन कर बुलाया आसनसोल

बिहार चुनाव से बिलासपुर आने के बाद संजय सिंह का फोन आया, आसनसोल आना पड़ेगा। कोल माइन की बात हुई थी उसको स्वीकृति मिल गई है। मेरा पहले से कोल माइन के नाम पर काफी पैसा लग चुका था तो जाना ही पड़ा। संजय सिंह बोला कीं यहा कोल माइन की पूजा कर लीजियेगा आप जो की आसनसोल रानीगंज जगह बताई गयी थी और कुछ पैसे भी लाने के लिए कहा गया। उसके बाद मुझे स्वतंत्र रूप से काम देखने कहा जिसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा।

ट्रेन के बजाय कार से बिलासपुर छोड़ने दिया था ऑफर

11 दिसंबर 2025 को बिलासपुर से आसनसोल की ट्रेन टिकट हुई। ट्रेन 7-9 घंटे लेट रही थी। 12 दिसंबर-2025 को सुबह आसनसोल पहुंची। जब संजय सिंह को पता चला की ट्रेन लेट है तो वो मुझे होटल के कमरों की वीडियो सेंड करने लगा। रात भर स्टेशन पर वेट किया, साथ ही बराबर फोन कॉल भी करता रहा। होटल पहुंचकर मैं थकी हुई हूं कहकर मैं रूम अंदर जा कर रूम अंदर से लक कर दिया। वो भी अपने लोगों के साथ उसी होटल में रुका हुआ था। 12 दिसंबर 2025 को तैयार हो

कर होटल में ही 25 लाख दिए और आसनसोल से रानीगंज कोल माइन साइट की पूजा करने निकल गए। पूजा करने के बाद तुरंत होटल आकर पैकिंग कर, आसनसोल से खड़कपुर के लिए निकल गई। जहां से बिलासपुर के लिए वापसी टिकट थी। उस दिन संजय सिंह द्वारा काफी रोकने का प्रयास किया गया, अगर ट्रेन छूट भी गयी तो आपको रोड के माध्यम से बिलासपुर छुड़‌वा देंगे, पर मैंने ट्रेन से जाना खुद के लिए सुरक्षित समझा। वहां से लौटने के बाद मैंने बातचीत काफी कम कर दी। सिर्फ काम से काम सम्बंधित बात करती थी।

नंबर ब्लॉक किया तो दूसरे नंबर से करने लगा कॉल

फोन न उठाने पर संजय सिंह काफी उत्तेजित होकर बदतमीजी से गाली गलोच करके बात करने लगा कहता था और फंसाने की धमकी देता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया, इसी बीच में मेरी तबियत भी खराब रहने लगी की मान सम्मान के साथ पैसा भी फसा हुआ था। पर यह इतना बदतमीजी और ब्लैकमेलिंग करने लगा, मैंने परेशान होकर कर सब कुछ छोड़ने क फैसला लिया और इसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो ये नए नए नंबरों से कल करवाने लगा और बोलने लगा की ऐसे काम नहीं चलेगा, तो मैंने बोला की मुझे कोई काम नहीं करना है। मुझसे किसी भी तरीके का संपर्क मत करिए और कोई हिसाब किताब है तो उसे देखकर खतम करिए । इस पर वो मुझे धमकी देने लगा, मैं तुम्हे ऐसे तो जाने नहीं दूंगा।

पत्नी से कराया बात, काम के लिए बनाया दबाव,जाइंट अकाउंट से हड़पा एक करोड़

मेरा और संजय सिंह का जाइंट अकाउंट कैनरा बैंक रांची में है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को नमिनी बना रखा है, उनकी पत्नी भी बीच-बीच में उनके नंबर से कहती थी, काम तो करना पड़ेगा। मेरे कई बार बोलने के बाद की भाभी आप भी एक महिला हैं जो भी हिसाब किताब है उसको देखकर खत्म करिए। 09 अप्रैल .2026 को हमारे जाइंट अकाउंट में 1 करोड़ आया और थोड़ी देर बाद ही पूरा पैसा अकाउंट से डेबिट कर लिया।

पीड़िता ने मोबाइल नंबर की दी जानकारी

पीड़िता ने शिकायत के साथ ही उन मोबाइल नंबर का डिटेल भी पुलिस को दिया है, जिसके जरिए कॉल कर उसके धमकाया जा रहा था। संजय सिंह अनीता सिंह 7250108487 धमकी भरे कॉल और मैसेज वाले नम्बर आनंद ड्राईवर 9229950799, 6202560762, 8434091709, 7004790872







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments