दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, कमरे में मिले बच्चों के शव, पति-पत्नी फंदे से लटके

दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, कमरे में मिले बच्चों के शव, पति-पत्नी फंदे से लटके

दुर्ग :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मोहन नगर में एक ही घर में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की लाश मिली है. बताया जा रहा है पति पत्नी ने पहले बच्चों को मार डाला और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

दो बच्चों समेत चार लोगों की मिली लाश

मामला जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर की है. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं. मृतकों की पहचान 45 साल के गोविंद साहू, पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष), बेटी दृष्णा साहू (13 वर्ष) और बेटे यशांत साहू (11 वर्ष) के रूप में हुई है.

बच्चों की हत्या के बाद सुसाइड की आशंका

गोविंद साहू और चंचल साहू की लाश कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मी हगाई. जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे. शुरूआती जांच में बच्चों की हत्या कर सुसाइड करने का मामला बताया जा रहा है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सुसाइड नोट में हुआ ये खुलासा

मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. साथ ही मौके पर एफएसएल यूनिट की टीम भी पहुँची. टीम मामले में की जांच में जुट गयी है. सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना स्थल से मौके से सुसाइड नोट भी बरामद मिला है, जिसमें परिवारिक विवाद का जिक्र किया गया है.

पुलिस ने कर रही जांच

आसपास के लोगों से पूछताछ और प्राथमिक जाँच के अनुसार, परिवार परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिस वजह से परिवार काफी तनाव था. आशंका जताई जा रही है इसी वजह से यह खौफनाक कदम उठाया गया है. पति पत्नी ने पहले बच्चों की हत्या की और फिर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. फ़िलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments