भाजयुमो ने अमर्यादित टिपण्णी करने पर राहुल गाँधी व दीपक बैज के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया

भाजयुमो ने अमर्यादित टिपण्णी करने पर राहुल गाँधी व दीपक बैज के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया

दंतेवाड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व दीपक बैज के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए भाजयुमो दंतेवाड़ा ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया | भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'अराजक मानसिकता' का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत है। लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है। 

विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन, देश की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह की श्रेणी में आता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघने पर विवश कर दिया है। जिस कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व ने आतंकवाद व नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की और भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित, सशक्त एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी लोकतांत्रिक रूप से चुने गए शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध ऐसी घृणित टिप्पणी न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि 140 करोड भारतीयों की भावनाओं का सीधा अपमान भी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा राहुल असरानी ने कहा की कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह जी के प्रति की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का भी घोर अपमान है।

जिस पद की गरिमा और जिम्मेदारी का निर्वहन नेता प्रतिपक्ष को करना चाहिए, उसी पद की मर्यादा को राहुल गांधी ने अपनी असभ्य एवं अलोकतांत्रिक भाषा से तार-तार करने का काम किया है।

देश की जनता ऐसे अहंकारी, गैरजिम्मेदार और स्तरहीन राजनीतिक आचरण को कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान भारी संख्या में समस्त भाजपा एवं मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments