सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 103 आवेदन प्राप्त सड़क, नाली, नाला, महतारी वंदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 103 आवेदन प्राप्त सड़क, नाली, नाला, महतारी वंदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख

रायगढ़ :  शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा वार्ड क्रमांक 1 से 4 एवं 39, 40 के नागरिकों के लिए राजीव नगर सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। शिविर के दौरान कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सड़क निर्माण, नाली-नाला निर्माण, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनसमस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे।शिविर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां नागरिकों ने संबंधित विभागों तक सीधे पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांगें दर्ज कराईं। शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को काफी सुविधा मिली तथा उन्हें अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहा है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि एक ही स्थान पर आवेदन देने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि सुशासन तिहार शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल है। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें दर्ज करा रहे हैं, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विभागों की जवाबदेही तय होने से आवेदनों के निराकरण में पारदर्शिता और गति आएगी।एमआईसी सदस्य श्री पंकज कंकरवाल ने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को सड़क, नाली, आवास एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सरल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

शिविर का निरीक्षण महापौर श्री चौहान, सभापति श्री साहू एवं एमआईसी सदस्य श्री कंकरवाल, वार्ड 39 पार्षद श्रीमती संगीता मक्कू यादव, वार्ड 40 पार्षद श्रीमती शोभा देवांगन, वार्ड 02 पार्षद श्रीमती नेहा देवांगन, पार्षद श्री यादराम साहू ने किया।शिविर स्थल पर नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने भी विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों को तत्काल संबंधित विभागों को मार्क करने तथा ऑनलाइन पोर्टल में शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने सभी विभागों को आवेदनों के निराकरण की सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments