मासूम ने मां को सुनाई आपबीती, खुली कलयुगी पिता की करतूत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

मासूम ने मां को सुनाई आपबीती, खुली कलयुगी पिता की करतूत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबिकापुर :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी पिता ने अपने ही 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मासूम ने अपने मां को आप बीती बताई। मां की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं वकील एसोसिएशन ने भी मामला सही पाए जाने पर आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में सजा काट चुका है।

CSP राहुल बंसल ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में जेल जा चुका है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बिलासपुर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। इंस्टाग्राम के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निलेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध और शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि जन्मदिन मनाने के बहाने आरोपी युवती को होटल लेकर गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और इसी भरोसे में उसने उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत तोरवा थाना पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments