भिलाई में बवाल: महिला कर्मचारी ने CEO के चेहरे पर फेंकी स्याही, पुलिस के सामने जड़े थप्पड़-लात

भिलाई में बवाल: महिला कर्मचारी ने CEO के चेहरे पर फेंकी स्याही, पुलिस के सामने जड़े थप्पड़-लात

भिलाई :  छत्तीसगढ़ भिलाई के मारुति सुजुकी शो रूम में बवाल मच गया है। कंपनी के कर्मचारी उस वक्त सहम गए जब एक महिला कर्मचारी ने सीईओ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती हुई चेहरे पर स्याही फेंक दी। गुस्साई कर्मचारी इस घटना से इतनी नाराज थी, पुलिस की मौजूदगी में उसने सीईओ के साथ मारपीट भी की। कंपनी के शो रूम में घटित घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।छेड़छाड़ की घटना से महिला कर्मचारी की नाराजगी उस वक्त फूट पड़ी जब पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सीईओ ऑफिस पहुंचे। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, जैसे ही सीईओ पुलिस अधिकारी के साथ ऑफिस पहुंचे, उसी वक्त सामने से महिला कर्मचारी आई और सीईओ के शर्ट व चेहरे पर स्याही फेंक दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वे कुछ कह पाते या पुलिस के अधिकारी बीच बचाव करते इसके पहले ही नाराज महिला कर्मचारी स्याही फेंकने के बाद सीधे सीईओ के सामने आई और पहले थप्पड़ से मारी और फिर लात भी चलाई। इस बीच पुलिस बीचबचाव की कोशिश करती रही। जिस वक्त महिला कर्मचारी सीईओ की पिटाई रही थी, मौके पर महिला पुलिस कर्मचारी या अधिकारी की गैरमौजूदगी, लिहाजा पुलिस अफसर उनको मना ही करते रहे गए और नाराज कर्मचारी ने सीईओ को पहले थप्पड़ मारी फिर लात भी चलाई। वीडिया में दिख रहा है, जब ऑफिस में महिला कर्मचारी भी थीं, पर किसी ने बीचबचाव नहीं किया और ना ही आगे आई।

पीड़िता के अलावा और भी महिला कर्मचारियों ने की है पुलिस में शिकायत

जानकारी के अनुसार पीड़िता के अलावा शो रूम की तीन से चार महिला कर्मचारियों ने सीईओ की गंदी हरकतों की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस ने सीईओ को हिरासत में ले लिया है। शिकायत और इस घटना की सीएसपी स्तर के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments