‘कुछ घंटों में दुनिया को मिलेगी अच्छी खबर’ — ईरान युद्ध पर मार्को रुबियो का दिल्ली से बड़ा बयान

‘कुछ घंटों में दुनिया को मिलेगी अच्छी खबर’ — ईरान युद्ध पर मार्को रुबियो का दिल्ली से बड़ा बयान

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं। रुबियो ने ईरान से जुड़े राजनयिक मामलों में संभावित सफलता की ओर संकेत देते हुए कहा कि अगले कुछ घंटों में दुनिया को अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ भारत दौरे के दौरान रुबियो ने संकेत दिया कि होर्मुज की स्थिति और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित बातचीत के बीच जल्द ही कुछ हल निकल सकता है।

ईरानी परमाणु हथियार से डरने की जरूरत नहीं

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रुबियो ने कहा, 'इस बात की संभावना है कि अगले कुछ घंटों में दुनिया को कुछ अच्छी खबर मिलेगी।' उन्होंने आगे कहा कि चल रहे प्रयास ऐसी स्थिति की ओर बढ़ने में मदद कर सकते हैं, जहां देशों को अब ईरानी परमाणु हथियार से डरने की जरूरत नहीं होगी।

राजनयिक सहयोग से कहीं अधिक गहरे संबंध

रुबियो ने भारत को अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक बताया। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि यह संबंध सामान्य राजनयिक सहयोग से कहीं अधिक गहरा है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और समान रणनीतिक हितों पर आधारित है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दोनों देशों के हित एक समान

रुबियो ने कहा, 'रणनीतिक साझेदारी तब होती है, जब दो देशों के हित एक समान होते हैं और आप समस्याओं को हल करने के लिए रणनीतिक रूप से मिलकर काम करते हैं।'

इन मुद्दों पर भी हुई बातचीत

बता दें कि भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रुबियो के बीच व्यापार, दुर्लभ खनिज, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पिछले एक साल में व्यापार और शुल्क नीतियों को लेकर दोनों देशों के संबंधों में तनाव देखा गया था। 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments