फलता सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत! जानिए किस उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से मिली करारी हार

फलता सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत! जानिए किस उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से मिली करारी हार

बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत हो गई। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने फलता की जनता का आभार जताया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विकास के जरिए फलता की जनता का कर्ज चुकाएंगे।

सीपीआई(एम) के शंभु नाथ कुर्मी को हराया

बंगाल की फलता सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को 1 लाख 49 हजार 666 (1,49,666) वोट मिले हैं। बीजेपी उम्मीदवार ने सीपीआई(एम) के नेता शंभु नाथ कुर्मी को हराया है। सीपीआई(एम) उम्मीदवार को मात्र 40 हजार 645 (40,645) वोट मिले। इस सीट पर हार जीत का अंतर 1 लाख 9 हजार 21 (1,09,021)  वोटों का रहा।

 

फलता विधानसभा चुनाव रिजल्ट

Image Source : RESULTS.ECI.GOV.INफलता विधानसभा चुनाव रिजल्ट

 

चौथे नंबर पर रहे जहांगीर खान

चुनाव आयोग के अनुसार, तीसरे नंबर पर इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला रहे। कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 10,084 वोट मिले। वहीं, टीएमसी उम्मीवार जहांगीर खान को मात्र 7,783 वोट मिले। वह इस सीट पर चौथे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

2011 से इस सीट पर टीएमसी का था कब्जा

कुल 2.36 लाख मतदाताओं वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। टीएमसी का 2011 से लगातार इस सीट पर कब्जा था। साल 2021 में इसने लगभग 57 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की थी। 

21 मई को इस सीट पर दोबारा से हुई थी वोटिंग

फालता सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा नए सिरे से मतदान कराने का आदेश दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बीच 21 मई को सभी 285 बूथों पर दोबारा से वोटिंग कराई गई थी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments