डोंगरगढ़ : क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम चौथना में जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इसी दौरान 24 मई 2026 को ग्राम चौथना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेवक साहू (31), कुशल साहू (28), महेंद्र कंडरा (25), धनेश कंडरा (36) और महेत्तर कंडरा को जुआ खेलते हुए पकड़ा। सभी आरोपी ग्राम चौथना, थाना डोंगरगढ़ के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 295/2026 के तहत धारा 3(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 में मामला दर्ज किया है। इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Comments