भारत में घुसपैठ को लेकर बड़ा एक्शन, केंद्र ने बनाई हाई लेवल कमेटी, सामने आए नाम

भारत में घुसपैठ को लेकर बड़ा एक्शन, केंद्र ने बनाई हाई लेवल कमेटी, सामने आए नाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में हो रहे अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन ( Demographic Change) पर हाई लेवल कमेटी का गठन किया है।

वर्तमान और भविष्य के लिए गंभीर चुनौती

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाले असामान्य जनसंख्या बदलाव किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य के लिए गंभीर चुनौती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को इस हाई-लेवल कमेटी की घोषणा की थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कमेटी में शामिल हैं ये लोग

सरकार द्वारा गठित इस समिति की अध्यक्षता जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत्त) करेंगे। समिति में जनगणना आयुक्त के साथ पूर्व आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, पूर्व आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और डॉ. शमिका रवि को सदस्य बनाया गया है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (Foreigners-I) समिति के सदस्य सचिव होंगे।

असामान्य जनसंख्या बदलावों के पैटर्न का होगा विश्लेषण 

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जनसांख्यिकीय परिवर्तन राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सामाजिक संरचना और जनजातीय समाज के संरक्षण से जुड़ा गंभीर विषय है। यह समिति पूरे देश में अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से हो रहे जनसंख्या परिवर्तनों का व्यापक अध्ययन करेगी। साथ ही धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर हो रहे असामान्य जनसंख्या बदलावों के पैटर्न का विश्लेषण कर सरकार को सुनियोजित और समयबद्ध समाधान सौंपेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments